सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : बारिश के चलते यूपी पुलिस कांस्टेबल PET की तारीखें बदली, जानें नया शेड्यूल

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने आरक्षी नागरिक पुलिस और समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की शारीरिक दक्षता परीक्षा की तारीखों में बदलाव किया है। लगातार बारिश और कुछ परीक्षा केंद्रों पर जलभराव की स्थिति को देखते हुए कई केंद्रों पर परीक्षा आगे बढ़ाई गई है।

बोर्ड के अनुसार, 1 अक्टूबर 2026 को होने वाली परीक्षा नौ केंद्रों पर अब 8 अक्टूबर 2026 को आयोजित की जाएगी। इनमें फतेहपुर, बरेली, मुरादाबाद, गोरखपुर, कानपुर, मेरठ, गाजियाबाद, आजमगढ़ और मीरजापुर के केंद्र शामिल हैं।

आजमगढ़, गोरखपुर और मेरठ केंद्रों पर आगे की तारीखों में भी बदलाव किया गया है। इन केंद्रों पर 3 अक्टूबर की परीक्षा अब 9 अक्टूबर और 4 अक्टूबर की परीक्षा 10 अक्टूबर को होगी, जबकि 5 अक्टूबर से निर्धारित परीक्षाएं तय कार्यक्रम के अनुसार आयोजित की जाएंगी।

वहीं प्रयागराज, झांसी, लखनऊ, रायबरेली और अलीगढ़ सहित छह केंद्रों पर परीक्षा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जारी रहेगी। बरेली केंद्र के अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा स्थल में भी बदलाव किया गया है। कानपुर और फतेहपुर के केंद्रों पर परीक्षा नहीं होगी और संबंधित अभ्यर्थियों को संशोधित केंद्र एवं तारीख की जानकारी नए प्रवेश पत्र में मिलेगी।

बोर्ड ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे संशोधित प्रवेश पत्र डाउनलोड कर परीक्षा केंद्र, तारीख और समय की जानकारी जरूर जांचें। जिन अभ्यर्थियों की तारीख या केंद्र बदला गया है, उनके लिए पुराना प्रवेश पत्र मान्य नहीं होगा।


Hashtags: #Education #Bhopal #Desksource #चलत #Pet #बदल #DeskSource #एनएन #टवर #आईट