सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /  आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल :  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को आर्थिक मामलों की कैबिनेट समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में दो महत्वपूर्ण रेलवे मल्टीट्रैकिंग प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी गई है, जो झारखंड, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश राज्यों को कवर करेंगे।

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जानकारी दी कि मंजूर किए गए प्रोजेक्ट्स में झारखंड का कोडरमा-बरकाकाना (133 किलोमीटर) और कर्नाटक का बल्लारी-चिकजाजुर (185 किलोमीटर) शामिल हैं। इन दोनों रूटों को डुअल लाइन में अपग्रेड किया जाएगा। इस पूरे कार्य की अनुमानित लागत ₹6,405 करोड़ आंकी गई है। इन प्रोजेक्ट्स के तहत रेल संचालन को अधिक सुरक्षित, तेज और कुशल बनाने की दिशा में कदम उठाया गया है।

इससे पहले 28 मई को हुई कैबिनेट मीटिंग में केंद्र सरकार ने किसानों के हित में कई फैसले लिए थे, जिनमें खरीफ की 14 फसलों की न्यूनतम समर्थन मूल्य में वृद्धि, और किसान क्रेडिट कार्ड की ब्याज सब्सिडी योजना को 2025-26 तक जारी रखने का निर्णय शामिल था।

वहीं, 14 मई को हुई कैबिनेट बैठक में उत्तर प्रदेश के जेवर में देश की छठी सेमीकंडक्टर यूनिट को मंजूरी दी गई थी। HCL और फॉक्सकॉन मिलकर इस प्रोजेक्ट पर कार्य कर रही हैं।

सरकार के इन निर्णयों से न केवल आधारभूत संरचना को मजबूती मिलेगी, बल्कि कृषि, टेक्नोलॉजी और रेलवे सेक्टर में व्यापक विकास सुनिश्चित होगा।

#रेलवे_परियोजना #कैबिनेट_मीटिंग #झारखंड_रेलवे #कर्नाटक_रेलवे #इन्फ्रास्ट्रक्चर #रेल_विकास #प्रधानमंत्री_मोदी