सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : रेलवे बोर्ड के सदस्य (अवसंरचना) नवीन गुलाटी ने भोपाल मंडल के रानी कमलापति–बुधनी रेलखंड का तकनीकी निरीक्षण किया। यह निरीक्षण पूर्णतः संरक्षा-केंद्रित रहा, जिसमें ट्रैक की मजबूती, सुरंगों एवं पुलों की संरचना, ढलान, मोड़ों, बैलास्ट की गहराई, जल निकासी व्यवस्था तथा अन्य संवेदनशील स्थानों की बारीकी से समीक्षा की गई। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों के साथ ट्रैक इंजीनियरिंग के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की और ट्रैक ज्योमेट्री, वेल्डिंग की गुणवत्ता एवं स्लीपरों की स्थिति का गहन अवलोकन किया। श्री गुलाटी ने संबंधित इंजीनियरों को निर्देशित किया कि इस महत्वपूर्ण रेलखंड पर बढ़ते यातायात को देखते हुए संरक्षा और स्थायित्व को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए।’इसके उपरांत उन्होंने भोपाल स्थित एरिया ट्रेनिंग सेंटर का दौरा किया और स्मार्ट क्लासरूम, तकनीकी प्रयोगशालाओं एवं फील्ड ट्रेनिंग की व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने सुझाव दिया कि प्रशिक्षण में हैंड्स-ऑन तकनीक, वास्तविक समय ट्रैक निरीक्षण और डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म को और अधिक समाहित किया जाए।निरीक्षण के क्रम में श्री गुलाटी ने रानी कमलापति रेलवे स्टेशन की परिचालन व्यवस्था, पैनल रूम, यार्ड प्रणाली एवं सुरक्षा मानकों का भी जायजा लिया। बाद में मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, भोपाल में समीक्षा बैठक आयोजित हुई, जिसमें निरीक्षण के दौरान चिह्नित बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई। निरीक्षण के अंत में श्री गुलाटी ने कहा कि “रेल संरचना की मजबूती ही सुरक्षित और निर्बाध संचालन की नींव है।” उन्होंने निर्देश दिया कि पश्चिम मध्य रेलवे की भूगोलिक जटिलताओं को देखते हुए नियमित तकनीकी समीक्षा एवं गुणवत्तापूर्ण रखरखाव सुनिश्चित किया जाए।

#रेलवे #भोपालमंडल #सुरक्षानीरीक्षण #भारतीयरेलवे #यात्रीसुविधा