सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी सतीश कुमार ने गोरखपुर जंक्शन का दौरा कर स्टेशन पुनर्विकास परियोजना, एकीकृत क्रू रनिंग रूम, और क्रू लॉबी का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ पूर्वोत्तर रेलवे की महाप्रबंधक सुश्री सौम्या माथुर, मंडल रेल प्रबंधक लखनऊ निदेशक गौरव अग्रवाल और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।


निरीक्षण के दौरान निदेशक कुमार ने अत्याधुनिक क्रू लॉबी और लोको पायलट रनिंग रूम की सुविधाओं का जायजा लिया और लोको पायलटों की कार्यक्षमता बढ़ाने हेतु इन व्यवस्थाओं की सराहना की। उन्होंने कहा कि लोको पायलट रेलवे की रीढ़ हैं और उनके लिए आधुनिक सुविधाएं आवश्यक हैं।
निदेशक कुमार ने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत गोरखपुर स्टेशन के पुनर्विकास कार्यों की समीक्षा की। ₹500 करोड़ की लागत वाली इस परियोजना में रूफ प्लाजा, आधुनिक प्रतीक्षालय, फूड कोर्ट, दिव्यांगजनों के लिए विशेष सुविधाएं और पर्यावरण-अनुकूल भवन का निर्माण शामिल है। उन्होंने कार्य की गुणवत्ता पर संतोष जताते हुए इसे समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए।
प्रेस वार्ता में निदेशक कुमार ने बताया कि उत्तर प्रदेश को रेलवे बजट में ₹19,858 करोड़ का आवंटन मिला है, जो 2009-14 की तुलना में 18 गुना अधिक है। उन्होंने कर्मचारियों से भी संवाद किया और उनकी मांगों को प्राथमिकता देने का आश्वासन दिया।

गोरखपुर को  दूसरी वंदे भारत एक्सप्रेस मिलने जा रही है, जो प्रधानमंत्री द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना की जाएगी।

#रेलवे_बोर्ड #गोरखपुर_स्टेशन #निरीक्षण #रेलवे_विकास #स्टेशन_पुनर्विकास