सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रवीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय, भोपाल के महिला विकास प्रकोष्ठ डब्ल्यूडीसी द्वारा मध्य प्रदेश राज्य महिला आयोग एवं सम्मान (एसवीडी) एनजीओ के सहयोग से सम्मान भवन में 8वां महिला उत्कृष्टता पुरस्कार 2026 कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर रही महिलाओं के योगदान को सम्मानित करना था। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रवीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय की रजिस्ट्रार संगीता जौहरी तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में मध्य प्रदेश राज्य महिला आयोग के सदस्य सचिव सुरेश तोमर उपस्थित रहे। वहीं इस अवसर पर फ्र. साइमन जेम्स, निदेशक – सम्मान एसवीडी एवं सहायक निदेशक फ्र. इमैनुएल वर्गीज भी कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में नैश जमीयर, अध्यक्ष – महिला विकास प्रकोष्ठ डब्ल्यूडीसी तथा किरण मिश्रा, सचिव – महिला विकास प्रकोष्ठ डब्ल्यूडीसी भी उपस्थित रहीं।

साथ ही विश्वविद्यालय के वरिष्ठ अधिकारी एवं महिला विकास प्रकोष्ठ के सदस्य भी कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान महिला सशक्तिकरण एवं सामाजिक विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले एनजीओ कार्यकर्ताओं एवं सामुदायिक नेताओं को 8वां महिला उत्कृष्टता पुरस्कार 2026 प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सम्मान (एसवीडी) एनजीओ द्वारा महिला पुलिस अधिकारियों को समाज के प्रति उनके अमूल्य योगदान और समर्पित सेवा के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संगीता जौहरी ने कहा कि एक शैक्षणिक संस्थान के रूप में रवीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय महिलाओं की उच्च शिक्षा और उनके समग्र विकास को बढ़ावा देने के लिए हर संभव सहयोग प्रदान करता रहेगा। वहीं नैश जमीयर ने अपने प्रेरणादायक संबोधन में महिलाओं के सशक्तिकरण, शिक्षा और सामाजिक विकास में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम की थीम देने से प्राप्ति रही, जिसने महिलाओं के बीच सहयोग, सेवा भावना और सामूहिक विकास के महत्व को रेखांकित किया। कार्यक्रम का समापन समाज में लैंगिक समानता और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के संदेश के साथ हुआ।

#रबींद्रनाथटैगोरविश्वविद्यालय #महिलाउत्कृष्टतापुरस्कार #महिलासशक्तिकरण #भोपालसमाचार #शिक्षासमाचार