सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : विश्व जल दिवस 2026 के अवसर पर रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय के सी.वी. रमन सेंटर फॉर साइंस कम्युनिकेशन द्वारा एनएसएस इकाई के सहयोग से जल और लैंगिक समानता विषय पर ग्राम तरावली, बैरसिया स्थित बान्ह नदी तट पर एक प्रभावी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में एसडीएम आशुतोष शर्मा, पीडब्ल्यूडी के कार्यपालन यंत्री ए. के. अहिरवार, ग्राम सरपंच सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे। यह कार्यक्रम गब्बर सिंह, कार्यक्रम समन्वयक, एनएसएस एवं प्रीति सिंह, समन्वयक, सी.वी. रमन सेंटर फॉर साइंस कम्युनिकेशन के मार्गदर्शन में मध्य प्रदेश को जानो अभियान के अंतर्गत आयोजित किया गया। इसमें विद्यार्थियों, प्राध्यापकों एवं ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने बान्ह नदी का प्रत्यक्ष अवलोकन किया। वर्षा ऋतु में जल से भरपूर रहने वाली यह नदी वर्षा के बाद सूख जाती है, जो क्षेत्र में जल संकट की गंभीर स्थिति को दर्शाता है। इस पर विशेषज्ञों द्वारा इसके वैज्ञानिक कारणों एवं जल संरक्षण के प्रभावी उपायों पर विस्तार से चर्चा की गई।

 

#रबीन्द्रनाथ_टैगोर_विश्वविद्यालय #जल_सुरक्षण #लैंगिक_समानता #पर्यावरण #सामाजिक_जागरूकता