सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : प्रदेश के किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण पहल करते हुए कृषि उत्पादन आयुक्त अशोक बर्णवाल ने नर्मदा भवन में रबी 2024-25 की समीक्षा और खरीफ 2025 की तैयारियों को लेकर भोपाल एवं नर्मदापुरम संभाग की संयुक्त बैठक ली। बैठक में विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया। निदेशक बर्णवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में किसानों की आमदनी दोगुनी करने का लक्ष्य सुनिश्चित करने हेतु कृषि विविधीकरण, पशुपालन, डेयरी, मत्स्य पालन जैसे सहायक व्यवसायों को बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि किसानों को खेतों में जाकर उन्नत तकनीकों, प्रेशरराइज्ड सिंचाई, बायोफोर्टिफाइड गेहूं जैसे एचआई-1650, 1636 नस्लों और पूसा अरहर-16 जैसी फसलों के लिए प्रेरित करें।

खरीफ 2024 में भोपाल, सीहोर, विदिशा, रायसेन और राजगढ़ जिलों में बड़े पैमाने पर सोयाबीन, धान, मक्का, अरहर जैसी फसलें बोई गईं। इस वर्ष सोयाबीन और अरहर के क्षेत्र में वृद्धि की संभावना है। उन्होंने किसानों को एनपीके उर्वरक के उपयोग, नरवाई न जलाने और हैप्पीसीडर जैसी तकनीकों को अपनाने पर भी बल दिया।मत्स्य पालन में केज कल्चर और बायोफ्लॉक तकनीक के माध्यम से उत्पादन 5 गुना बढ़ाने की बात कही गई। भोपाल को मत्स्य पालन में मॉडल जिले के रूप में विकसित करने और मछुआ क्रेडिट कार्ड जैसी योजनाएं लागू करने के निर्देश दिए गए।
पशुपालन के अंतर्गत नये मिल्क रूट निर्माण और नस्ल सुधार कार्यक्रमों के माध्यम से दुग्ध उत्पादन 50 लाख टन तक ले जाने का लक्ष्य तय किया गया। बैठक में सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ जमीनी स्तर पर कार्य करने के निर्देश दिए गए।

#रबी_2024_25 #खरीफ_2025 #कृषि_बैठक #संभागीय_समीक्षा #कृषि_तैयारी #फसल_विविधीकरण