सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : क्वार्टर फाइनल में सिंधु को मिली हार भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु का आर्कटिक ओपन सुपर 500 टूर्नामेंट में सफर क्वार्टर फाइनल में समाप्त हो गया। शुक्रवार को खेले गए मुकाबले में छठी वरीयता प्राप्त सिंधु को शीर्ष वरीयता प्राप्त रत्चानोक इंतानोन ने तीन गेमों में 21-11, 19-21, 21-18 से हराया। यह मुकाबला एक घंटे और दो मिनट तक चला।

दूसरे गेम में सिंधु ने की वापसी दो बार की ओलंपिक पदक विजेता सिंधु ने पहले गेम में हार के बाद दूसरे गेम में शानदार वापसी की और मुकाबले को निर्णायक गेम तक पहुंचाया। हालांकि, तीसरे गेम में इंतानोन ने अहम मौकों पर अंक हासिल करते हुए जीत दर्ज कर ली। इस जीत के साथ इंतानोन का सिंधु के खिलाफ आमने-सामने का रिकॉर्ड 10-4 हो गया।

पुरुष युगल जोड़ी भी टूर्नामेंट से बाहर भारत की पुरुष युगल जोड़ी कृष्ण प्रसाद गरगा और पृथ्वी कृष्णमूर्ति रॉय को भी क्वार्टर फाइनल में हार का सामना करना पड़ा। डेनमार्क के क्रिश्चियन फॉस्ट क्येर और रासमुस क्येर की जोड़ी ने भारतीय खिलाड़ियों को 21-13, 21-14 से हराया। इस हार के साथ आर्कटिक ओपन में भारतीय चुनौती समाप्त हो गई।


Hashtags: #Sports #Bhopal #ओपन #एनएन #टवर #आईट #इनल #500 #सफर #सधआरकट