सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को ‘मुख्यमंत्री सेहत बीमा योजना’ का शुभारंभ किया। इस योजना के तहत पंजाब के हर निवासी को 10 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मिलेगा। इसके लिए 2 अक्टूबर से सेहत कार्ड बनने शुरू होंगे। योजना का लाभ सभी वर्गों के नागरिकों को मिलेगा, चाहे वे किसान, मजदूर, पेंशनर या सरकारी कर्मचारी हों
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि अब पंजाब के किसी भी व्यक्ति को इलाज के लिए नीले या पीले कार्ड की जरूरत नहीं पड़ेगी। राज्य के हर नागरिक को सेहत कार्ड मिलेगा, जिससे वे सरकारी और सूचीबद्ध प्राइवेट अस्पतालों में बिना किसी खर्च के इलाज करा सकेंगे। सरकार 2 हजार प्राइवेट अस्पतालों को इस योजना से जोड़ने की योजना बना रही है।
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि इलाज पूरी तरह कैशलेस होगा और किसी प्रकार का बिल या हिसाब-किताब नहीं देना होगा। योजना में गंभीर बीमारियों का इलाज कवर किया जाएगा। कार्ड बनवाने के लिए केवल आधार या वोटर कार्ड की जरूरत होगी। इस योजना से पहले से मौजूद आयुष्मान योजना और सरबत सेहत बीमा योजना की तुलना में ज्यादा लोगों को फायदा मिलेगा।
सेहत मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि यह योजना पंजाब के लिए वरदान साबित होगी और अब किसी को इलाज के लिए दर-दर भटकना नहीं पड़ेगा।
#पंजाब_सरकार #सेहत_बीमा_योजना #फ्री_इलाज #भगवंत_मान #अरविंद_केजरीवाल #पंजाब_हेल्थ_स्कीम #10_लाख_का_इलाज