सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : आईपीएल 2027 से पहले पंजाब किंग्स के कोचिंग स्टाफ में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। टीम के दो प्रमुख कोच जेम्स होप्स और ब्रैड हैडिन ने अपने पदों से इस्तीफा दे दिया है। होप्स टीम के तेज गेंदबाजी कोच, जबकि हैडिन क्षेत्ररक्षण कोच की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। दोनों के अगले सत्र में बिग बैश लीग से जुड़ने की संभावना बताई जा रही है।

पंजाब किंग्स के कोचिंग स्टाफ में यह बदलाव ऐसे समय हुआ है, जब फ्रेंचाइजी आईपीएल 2027 की तैयारियों में जुटी है। टीम के मुख्य कोच रिकी पोंटिंग को अब नए सहयोगी स्टाफ के चयन में अहम भूमिका निभानी होगी। रिपोर्ट के अनुसार, फ्रेंचाइजी संभावित उम्मीदवारों से बातचीत कर रही है और नए कोचों का चयन दिसंबर में होने वाली नीलामी से पहले किए जाने की उम्मीद है।

होप्स और हैडिन के इस्तीफे से पहले सैराज बहुतुले भी पंजाब किंग्स का साथ छोड़ चुके हैं। बहुतुले आईपीएल 2026 के बाद भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के स्पिन गेंदबाजी कोच की भूमिका से जुड़ गए। उन्होंने 2026 सत्र में पंजाब किंग्स के स्पिन गेंदबाजी कोच के रूप में काम किया था।

इस तरह पंजाब किंग्स को अब तेज गेंदबाजी, क्षेत्ररक्षण और स्पिन गेंदबाजी से जुड़े तीन पदों के लिए नए कोच तलाशने होंगे। मुख्य कोच पोंटिंग और फ्रेंचाइजी प्रबंधन के सामने नीलामी से पहले नए सहयोगी स्टाफ को अंतिम रूप देने की चुनौती होगी।


Hashtags: #Sports #Bhopal #एनएन #टवर #आईट #आईप #2027 #पहल #बदल #पजबक