सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ई प्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: विंटर्स में हमें अपने बालों का खास ख्याल रखना पड़ता है, अगर जरा सी भी लापरवाही करेंगे तो नुकसान होना लाजमी है |
Hair Care During Winters: सर्दियों में ड्राई एयर आपके सिर से सारी नमी खींच लेती है, जिससे आपके बालों में परेशानियां पैदा होती हैं. ड्राई एनवायरनमेंट की वजह से आपको बालों की जड़े भी रूखी हो जाती हैं, जिससे डैंड्रफ और खुजली, बदबूदार स्कैल्प की समस्या हो सकती है | रूसी बढ़ने के कारण बालों का झड़ना भी शुरू हो जाता हैं. लो टेम्परेचर और लंबे समय तक घर के अंदर रेहने से और सिर को गर्म रखने से आपकी स्किन ड्राई, सेंसिटिव, परतदार भी बन सकती है. आपके बालों को डिहाइड्रेट करके हेयर्स प्रॉब्लम्स जैसे कि दोमुंहे बाल, फ्रिजी हेयर्स और खुजली वाली स्कैल्प को पैदा कर सकती हैं |
आज हम बताएंगे कि आपको सर्दियों में कौन-कौन सी सावधानी बरतनी चाहिए
1.अपने बालों को हेयर ड्रायर जैसी हीट देने वाली मशीन से दूर रखें, क्योंकि ये आपके बालों को और भी ज्यादा ड्राई बनाता है |
- जब भी घर से बाहर निकलें तो बालों को किसी स्कार्फ से कवर जरूर करें. जो सर्दियों में उनको ब्रिटल बना सकता है |
- अच्छे शैम्पू और कंडीशनर से अपने हेयर्स को वॉश करें जो उन्हें लंबे समय तक सॉफ्ट और हेल्दी रखने में मदद करें |
- हफ्ते में कम से कम तीन बार अपने बालों में तेल लगाए और शैम्पू करने से पहले तेल लगाना ज्यादा जरूरी है जो हेयर्स में मॉइस्चर को लॉक करके रखता है |
- जितना हो सकें अपने बालों को बांध कर रखें इससे बालों का टूटना कम होगा और उनकी ग्रोथ भी जल्दी होगी |
- हेयर्स को ज्यादा कर्ल और स्ट्रैट न करें इससे बालों में हीट जाती है जिसके कारण वो जल्दी टूटने लगते हैं |
- बालों को हेल्दी रखने के लिए हरी सब्जियां जरूर खाए ये इनकी ग्रोथ को बढ़ाती है साथ ही इन्हें टूटने से भी बचाती हैं |
- विंटर्स में अपने हेयर्स को गर्म पानी से वॉश न करें क्योंकि ये आपके बालों को डैमेज करेगा और स्कैल्प में डैंड्रफ पैदा करेगा |
- बालों को हेल्दी रखने के लिए हफ्ते में एक बार घर में मौजूद चीजों से हेयर मास्क जरूर लगाए, जैसे एलोवेरा, रोजमेरी से और अच्छे से 15 मिनट तक मसाज करें |
- हफ्ते में एक या दो बार अंडे के जेल से अपने हेयर्स की मसाज करें, इसमें मौजूद प्रोटीन आपके बालों को मजबूती देगा और शाइनी बनाए रखने में मदद करेगा |
#सर्दियोंकीबालदेखभाल #बालोंकीसुरक्षा #हेयरटिप्स #स्वस्थबाल