लखनऊ में प्रोजेक्ट गंगा का हुआ शुभारंभ
सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : उत्तर प्रदेश में डिजिटल उद्यमिता को नई दिशा और गति प्रदान करने के उद्देश्य से लखनऊ में ‘प्रोजेक्ट गंगा’ (Government Assisted Network for Growth and Advancement) का औपचारिक शुभारंभ किया गया। यह महत्वाकांक्षी पहल प्रदेश के युवाओं, स्टार्टअप्स, नवाचारकर्ताओं और डिजिटल उद्यमियों को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। कार्यक्रम के दौरान बताया गया कि प्रोजेक्ट गंगा का उद्देश्य डिजिटल तकनीकों के माध्यम से रोजगार सृजन, उद्यमिता विकास और आर्थिक प्रगति को बढ़ावा देना है।
यह पहल प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के ‘डिजिटल इंडिया’, ‘विकसित भारत’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ के विजन को मजबूत आधार प्रदान करेगी। इसके माध्यम से प्रदेश में डिजिटल इकोसिस्टम को सुदृढ़ किया जाएगा तथा युवाओं को आधुनिक तकनीकी कौशल, नवाचार और उद्यमिता के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। साथ ही, ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के बीच डिजिटल अंतर को कम करने का भी प्रयास किया जाएगा।
इस परियोजना के क्रियान्वयन में यूपी ट्रांसफॉर्मेशन कमीशन, सूचना प्रौद्योगिकी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग तथा हिंदुजा ग्रुप की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। सरकार को विश्वास है कि यह पहल उत्तर प्रदेश को डिजिटल नवाचार और उद्यमिता के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में स्थापित करने में सहायक सिद्ध होगी। प्रदेशवासियों ने इस पहल का स्वागत करते हुए इसे विकास और रोजगार के नए अवसरों का माध्यम बताया है।
Hashtags: #UttarPradeshState #Bhopal #Desksource #लखनऊ #एनएन #टवर #DeskSource #आईट #करन #Government