सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : ब्लोमफोंटेन। दक्षिण अफ्रीका के युवा बल्लेबाज लुआन-ड्रे प्रिटोरियस ने टी20 क्रिकेट में इतिहास रच दिया है। टाइटंस की ओर से खेलते हुए उन्होंने नाइट्स के खिलाफ महज 79 गेंदों में नाबाद 188 रन जड़ दिए। इस तूफानी पारी के दौरान प्रिटोरियस ने 15 चौके और 13 छक्के लगाए। उनका स्ट्राइक रेट 237.97 रहा।
प्रिटोरियस की इस पारी के दम पर टाइटंस ने 20 ओवर में 267 रन बनाए। वह दोहरा शतक बनाने से महज 12 रन दूर रह गए। उन्होंने केवल 24 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया, जबकि 40 गेंदों में शतक और 58 गेंदों में 150 रन पूरे किए।
इस पारी के साथ 20 वर्षीय प्रिटोरियस ने वेस्टइंडीज के दिग्गज क्रिस गेल का 13 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। गेल ने 2013 में आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए पुणे वॉरियर्स के खिलाफ 66 गेंदों में नाबाद 175 रन बनाए थे। अब पुरुष टी20 क्रिकेट में सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी का रिकॉर्ड प्रिटोरियस के नाम हो गया है।
प्रिटोरियस की हालिया फॉर्म भी शानदार रही है। उन्होंने पिछले महीने दक्षिण अफ्रीका के लिए नामीबिया के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में 53 गेंदों पर 101 रन बनाए थे। टाइटंस की 267 रन की पारी के बाद नाइट्स की टीम 143 रन पर सिमट गई और टाइटंस ने मुकाबला 124 रन से जीत लिया।
Hashtags: #Sports #Bhopal #Desksource #188 #एनएन #टवर #DeskSource #आईट #महज #उनक