सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : अभिनेता प्रकाश राज ने कर्नाटक में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर को लेकर आयोजित विरोध प्रदर्शन का समर्थन किया है। उन्होंने लोगों से 8 अक्टूबर को बेंगलुरु के फ्रीडम पार्क में बड़ी संख्या में पहुंचने की अपील की। यह कार्यक्रम कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) और विभिन्न नागरिक एवं युवा संगठनों की ओर से आयोजित किया जा रहा है।
प्रकाश राज ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि कार्यक्रम में एसआईआर प्रक्रिया से प्रभावित होने का दावा करने वाले लोग अपनी समस्याएं और सबूत साझा करेंगे। उन्होंने नागरिकों से इस मुहिम में शामिल होने की अपील करते हुए इसे लोकतंत्र से जुड़ा मुद्दा बताया। उनके मुताबिक, कार्यक्रम में युवा संगठन, नागरिक समाज के प्रतिनिधि और कर्नाटक के विभिन्न जिलों से आए लोग शामिल होंगे।
फ्रीडम पार्क में पहले एसआईआर को लेकर ‘पीपुल्स ट्रिब्यूनल’ आयोजित किया जाना है, जिसके बाद सीजेपी की ओर से ‘चप्पल प्रोटेस्ट’ प्रस्तावित है। आयोजकों का आरोप है कि एसआईआर के दौरान पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाए गए हैं और वे पुरानी मतदाता सूची बहाल करने की मांग कर रहे हैं। वहीं, चुनाव आयोग का कहना है कि पुनरीक्षण का उद्देश्य अपात्र और दोहराए गए नामों को हटाना तथा पात्र मतदाताओं को सूची में बनाए रखना है।
Hashtags: #EntertainmentBollywood #Bhopal #Cjp #लकर #Sir #एनएन #टवर #आईट #मतद #परकशर