सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : कैथोलिक चर्च के प्रमुख पोप लियो XIV को फेफड़ों के कैंसर की पुष्टि हुई है। 13 अक्टूबर 2026 को रोम के जेमेली अस्पताल में उनकी सर्जरी की गई, जिसके दौरान उनके दाएं फेफड़े का निचला हिस्सा निकाल दिया गया। वेटिकन की ओर से जारी मेडिकल जानकारी के अनुसार, सर्जरी के बाद ऊतक की जांच में लंग एडेनोकार्सिनोमा की पुष्टि हुई। यह फेफड़ों के कैंसर का एक सामान्य प्रकार है। गांठ निकालने के लिए हुई थी सर्जरी 71 वर्षीय पोप लियो ने रविवार को बताया था कि नियमित चिकित्सकीय जांच के दौरान उनके फेफड़े में एक गांठ का पता चला है। डॉक्टरों ने इसे हटाने के लिए सर्जरी की सलाह दी थी। इसके बाद उन्हें रोम के जेमेली अस्पताल में भर्ती कराया गया।वेटिकन के मुताबिक, ऑपरेशन लगभग 90 मिनट चला और बिना किसी जटिलता के पूरा हुआ। सर्जरी के बाद पोप सामान्य रूप से होश में आए और उन्हें अस्पताल के कमरे में स्थानांतरित कर दिया गया। डॉक्टरों ने उनके स्वास्थ्य की निगरानी जारी रखी है। सार्वजनिक कार्यक्रम किए गए स्थगित

सर्जरी के बाद पोप को लगभग एक सप्ताह अस्पताल में रहने की आवश्यकता हो सकती है। उनके 20 अक्टूबर तक के सार्वजनिक कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं। नवंबर में दक्षिण अमेरिका की प्रस्तावित यात्रा पर भी उनके स्वास्थ्य और रिकवरी के आधार पर निर्णय लिया जाएगा। फिलहाल, कैंसर की स्थिति और आगे के उपचार को लेकर विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है। अतिरिक्त चिकित्सकीय जांच के आधार पर डॉक्टर तय करेंगे कि सर्जरी के बाद किसी अन्य उपचार की आवश्यकता होगी या नहीं।


Hashtags: #WorldInternational #Bhopal #एनएन #टवर #आईट #Xiv #2026 #उनक #ऊतक #सरजरकब