सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : क्षेत्रीय राजभाषा कार्यान्वयन समिति, पश्चिम मध्य रेल, जबलपुर की 72वीं बैठक समिति अध्यक्ष एवं महाप्रबंधक, प्रमोद कुमार खत्री की अध्यक्षता में संपन्न हुई। अपने अध्यक्षीय संबोधन में महाप्रबंधक ने कहा कि भारत सरकार की राजभाषा नीति के अनुरूप सरकारी कामकाज में राजभाषा हिंदी को प्रेरणा एवं प्रोत्साहन से आगे बढ़ाया जाए। मुझे खुशी है कि पश्चिम मध्य रेलवे पर राजभाषा हिंदी के प्रयोग-प्रसार में उल्लेखनीय प्रगति हुई है। उन्होंने सबका आव्हान करते हुए कहा कि हिंदी का प्रचार-प्रसार व्यक्तिगत नहीं बल्कि सामूहिक जिम्मेदारी है। इसके लिए सभी को प्रयास करने होंगे। उन्होंने सभी विभागाध्यक्षों एवं कार्यालय प्रमुखों से विभिन्न राजभाषा मदों पर अमल कर कार्रवाई करने को कहा। बैठक के दौरान राजभाषा विभाग, पश्चिम मध्य रेलवे, मुख्यालय, जबलपुर की त्रैमासिक राजभाषा पत्रिका राजभाषा सरिता के 56वें अंक का विमोचन किया गया। बैठक में मुख्य राजभाषा अधिकारी एवं मुख्य प्रशासनिक अधिकारी (निर्माण) एम.एस. हाशमी ने समीक्षाधीन तिमाही में मुख्यालय, मंडलों एवं कारखानों में आयोजित कार्यक्रमों समिति अध्यक्ष एवं सदस्यों को अवगत कराया। उन्होंने रेलवे बोर्ड स्तर पर पमरे मुख्यालय को रेल मंत्री राजभाषा शील्ड प्राप्त होने पर बधाई दी। इस बैठक में समिति सदस्य एवं विभाग प्रमुख तथा मंडलों के अपर मंडल रेल प्रबंधक व कारखानों के मुख्य कारखाना प्रबंधक ऑन लाइन उपस्थित थे। सभी ने विभागों, मंडलों तथा कारखानों में सरकारी कामकाज में हुई राजभाषा प्रगति से अध्यक्ष / महाप्रबंधक को अवगत कराया तथा रचनात्मक सुझाव दिये। बैठक का संचालन संतलाल मर्सकोले, वरिष्ठ राजभाषा अधिकारी ने किया।

 

#पमरे_महाप्रबंधक #राजभाषा_सरिता #विमोचन #हिंदी #हिंदी_भाषा #सरकारी_प्रकाशन #राजभाषा #साहित्य #हिंदी_प्रचार #आधिकारिक_पत्रिका