सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल / नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सितंबर 2025 में न्यूयॉर्क में होने वाले संयुक्त राष्ट्र महासभा के 80वें सत्र में विश्व नेताओं को संबोधित करेंगे। संयुक्त राष्ट्र द्वारा जारी अस्थायी सूची के अनुसार, पीएम मोदी 26 सितंबर को महासभा को संबोधित कर सकते हैं। इस दौरान इजरायल, चीन, पाकिस्तान और बांग्लादेश के प्रमुख भी अपनी बात रखेंगे। यह सत्र इजरायल-हमास युद्ध और रूस-यूक्रेन संकट जैसे वैश्विक मुद्दों के बीच हो रहा है।
संयुक्त राष्ट्र महासभा में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी 23 सितंबर को भाषण देंगे। ट्रंप के लिए यह दूसरे कार्यकाल के बाद पहला UNGA संबोधन होगा। इसी वजह से उम्मीद जताई जा रही है कि पीएम मोदी के अमेरिका दौरे के दौरान दोनों नेताओं के बीच मुलाकात हो सकती है।
यह यात्रा दो देशों के बीच बढ़ते व्यापारिक तनाव और टैरिफ वार के बीच हो रही है। इसलिए इस दौरे की वैश्विक स्तर पर खास अहमियत मानी जा रही है। दोनों देश कई क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए बातचीत कर सकते हैं।
प्रधानमंत्री मोदी ने पहले ही रूस-यूक्रेन युद्ध के बारे में अपने विचार व्यक्त किए हैं, और यह महासभा उनके लिए वैश्विक शांति और सहयोग को लेकर महत्वपूर्ण मंच साबित होगा।
यह सत्र 17 सितंबर से 30 सितंबर तक चलेगा, जिसमें विश्व के लगभग सभी राष्ट्राध्यक्ष अपनी-अपनी विदेश नीति और वैश्विक चुनौतियों पर अपने विचार रखेंगे।
#पीएममोदी #यूएनमासभा #UNGA2025 #डोनाल्डट्रंप #भारतअमेरिका