सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशन में तथा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष,जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, भोपाल मनोज कुमार श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण,भोपाल द्वारा सचिव सुनीत अग्रवाल के नेतृत्व में पंच-ज अभियान के अंतर्गत एल.एन.सी.टी. लॉ यूनिवर्सिटी, भोपाल में वृक्षारोपण एवं विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में जिला विधिक सहायता अधिकारी मुहम्मद जीलानी उपस्थित रहे।विश्वविद्यालय की डीन डॉ. एम. के. साहू, रजिस्ट्रार सोनी, एनसीसी अधिकारी, प्राध्यापकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की। इस अवसर पर विभिन्न प्रजातियों के लगभग 100 पौधों का रोपण किया गया तथा सभी ने उनके संरक्षण का संकल्प लिया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सचिव सुनीत अग्रवाल ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। प्रत्येक नागरिक को कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी नियमित देखभाल करनी चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से वृक्षारोपण को जनभागीदारी का अभियान बनाने तथा प्रकृति के संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर विद्यार्थियों को राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) एवं मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित निःशुल्क विधिक सहायता, लोक अदालत तथा विभिन्न विधिक जागरूकता योजनाओं की जानकारी भी दी गई। उन्हें बताया गया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण समाज के जरूरतमंद एवं वंचित वर्गों को निःशुल्क विधिक सहायता उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्यरत है।
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थितजनों ने हरित एवं स्वच्छ पर्यावरण के निर्माण हेतु अधिकाधिक वृक्षारोपण करने तथा लगाए गए पौधों के संरक्षण का सामूहिक संकल्प लिया।
Hashtags: #MadhyaPradeshState #Bhopal #Desksource #एलएनस #तहत #एनएन #DeskSource #टवर #आईट #करण