सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल गूगल ने अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन Pixel 9 Pro यूजर्स को बड़ा तोहफा दिया है। कंपनी ने घोषणा की है कि इन यूजर्स को पूरे 1 साल के लिए फ्री Gemini AI Pro सब्सक्रिप्शन मिलेगा, जिसकी कीमत लगभग ₹1,950 प्रति माह होती है। इस सब्सक्रिप्शन के साथ यूजर्स को कई प्रीमियम AI टूल्स और सुविधाएं मिलेंगी जो आमतौर पर पेड हैं।
अपडेट की 3 बड़ी खासियतें:
1. Veo 3 वीडियो जेनरेशन टूल
गूगल डीपमाइंड द्वारा तैयार किया गया Veo 3 एक एडवांस AI टूल है जो टेक्स्ट या इमेज से 8 सेकंड के 4K वीडियो तैयार कर सकता है। इसमें डायलॉग, बैकग्राउंड म्यूजिक और साउंड इफेक्ट्स ऑटोमैटिकली जनरेट होते हैं। यह टूल गूगल Gemini ऐप और Flow प्लेटफॉर्म से एक्सेस किया जा सकता है।
2. सर्कल टू सर्च में AI मोड
अब यूजर्स स्क्रीन पर किसी भी चीज को सर्कल कर AI से सवाल पूछ सकते हैं जैसे “ये भारत में मिलता है?” या “इसका कोई सस्ता ऑप्शन है?” इसका जवाब रियल-टाइम में मिलेगा, वो भी बिना ऐप स्विच किए।
3. Pixel Watch में Gemini AI
Pixel Watch 2 और 3 पर, Wear OS 4 या उससे ऊपर वाले यूजर्स को अब Gemini AI सपोर्ट मिलेगा। इससे वे घड़ी से ही मैसेज भेज सकते हैं, ट्रैवल प्लान कर सकते हैं और ईमेल समरी पढ़ सकते हैं।
भारत में क्या खास?
भारतीय यूजर्स के लिए AI मोड के साथ सर्कल टू सर्च, Veo 3, और 2TB क्लाउड स्टोरेज जैसी सुविधाएं अब उपलब्ध होंगी। इसके अलावा, Gemini 2.5 Pro और Deep Research फीचर भी इस सब्सक्रिप्शन में शामिल होंगे।
हालांकि फिलहाल ये ऑफर सिर्फ Pixel 9 Pro यूजर्स के लिए कन्फर्म किया गया है, लेकिन संभावना है कि Pixel 9 Pro XL और Pro Fold यूजर्स को भी ये सुविधा मिल सकती है।
#पिक्सल9प्रो #गूगलजैमिनी #फ्रीसब्सक्रिप्शन #एआई #जैमिनीएआई #गूगलपिक्सल #टेकन्यूज़ #स्मार्टफोनऑफर