सरकारी तेल कंपनियों ने आज लगातार दूसरे दिन पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी की है। आज दिल्ली में फिर पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 35-35 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है।
पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ने के बाद दिल्ली में पेट्रोल के दाम 106.54 रुपए और डीजल के दाम 95.27 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गए हैं।