पीरियड फ्रेंडली वर्ल्ड थीम पर दिवस मनाया



सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : मासिक धर्म स्वच्छता दिवस के तारतम्य में स्वास्थ्य संस्थाओं में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुए। जिसमें मासिक धर्म से संबंधित भ्रांतियों को दूर करने एवं इस अवधि के दौरान स्वच्छता एवं स्वास्थ्य संबंधी जानकारियां दी गईं। स्वास्थ्य केंद्रों में आयोजित परामर्श एवं जागरूकता सत्रों में किशोरियों को शारीरिक बदलावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही किशोरी बालिकाओं और महिलाओं की एनीमिया की जांच कर आयरन फोलिक एसिड के सेवन के लाभ और सेनेटरी पैड के उपयोग और निस्तारण के बारे में जानकारी दी गई।

मासिक धर्म स्वच्छता के विषय पर जिला चिकित्सालय सिविल अस्पतालों और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में परामर्श एवं प्रश्नोत्तरी सत्रों का आयोजन किया गया। इस दौरान बाह्य रोग और भर्ती महिलाओं को व्यक्तिगत एवं मासिक धर्म स्वच्छता के विषय पर जानकारी प्रदान की गई एवं सेनेटरी पैड के सही ढंग से उपयोग एवं निष्पादन के बारे में विस्तारपूर्वक बताया गया।

आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में किशोरी बालिकाओं में होने वाले शारीरिक मानसिक एवं भावनात्मक परिवर्तनों के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही किशोरी बालिकाओं को पेड या साफ सूखे कपड़े के इस्तेमाल एवं उसे हर 4 से 6 घंटे में बदलने की समझाईश दी गई।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी भोपाल मनीष शर्मा ने बताया कि मासिक धर्म के दौरान साफ – सफाई का ध्यान रखा जाना आवश्यक है। नैपकिन को इस्तेमाल के बाद कागज में लपेट कर ऐसे कूड़ेदान में डाला जाना चाहिए जो प्रतिदिन खाली किए जाते हैं । किशोरी बालिकाओं में हीमोग्लोबिन का स्तर बनाए रखने के लिए आशा या आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के माध्यम से आयरन की गोली का सेवन नियमित रूप से किया जाना चाहिए।


Hashtags: #MadhyaPradeshState #Bhopal #Desksource #एनएन #टवर #आईट #DeskSource #रतम #करन #अवध