आरआरसी एवं रेरा के लंबित प्रकरणों का हुआ त्वरित निराकरण
सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : कलेक्टर प्रियंक मिश्रा के निर्देशन में जिले में राजस्व वसूली प्रमाण-पत्र के लंबित प्रकरणों के प्रभावी निराकरण हेतु विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत तहसीलदारों द्वारा मई माह 2026 में रेरा तथा अन्य विभिन्न प्रकरणों में कुल ₹1 करोड़ 34 लाख की विधि-सम्मत वसूली सुनिश्चित की गई है। इस त्वरित एवं न्यायोचित कार्यवाही से संबंधित आवेदकों तथा हितग्राहियों को लंबित देय राशि प्राप्त होने का मार्ग प्रशस्त हुआ है जिससे उन्हें दीर्घ प्रतीक्षित राहत मिली है।
जिला प्रशासन द्वारा इन आरआरसी प्रकरणों की नियमित समीक्षा की जा रही है तथा वसूली की यह प्रभावी कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी। जनहित के संरक्षण हेतु विधिक दायित्वों की अवहेलना करने वाले देनदारों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। जिला प्रशासन आमजन के न्यायोचित दावों के त्वरित निराकरण के लिए पूर्णतः संकल्पित और प्रतिबद्ध है।
Hashtags: #MadhyaPradeshState #Bhopal #Desksource #आरआरस #रकरण #करण #DeskSource #एनएन #टवर #आईट