सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : पीएम मोदी आज बिश्केक में 26वें SCO शिखर सम्मेलन को करेंगे संबोधित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में आयोजित 26वें शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन को संबोधित करेंगे। यह सम्मेलन SCO की स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित किया जा रहा है।
प्रधानमंत्री अपने संबोधन में भारत की प्राथमिकताओं के तौर पर सुरक्षा, कनेक्टिविटी और अवसर पर जोर दे सकते हैं। भारत आतंकवाद, अलगाववाद और उग्रवाद से निपटने के लिए दोहरे मानदंडों के खिलाफ लगातार अपनी बात रखता रहा है। साथ ही, भारत का मानना है कि क्षेत्रीय शांति और समृद्धि के लिए बेहतर कनेक्टिविटी जरूरी है, लेकिन ऐसी परियोजनाओं में सभी देशों की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का सम्मान होना चाहिए।
पीएम मोदी SCO सदस्य देशों के युवाओं के लिए नए अवसर पैदा करने, स्टार्टअप और नवाचार को बढ़ावा देने तथा क्षेत्रीय सहयोग को मजबूत करने की आवश्यकता पर भी बात कर सकते हैं। भारत के अनुसार युवाओं की ऊर्जा, उद्यमिता और तकनीकी क्षमता क्षेत्रीय विकास को नई गति दे सकती है।
शिखर सम्मेलन से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन, किर्गिस्तान के राष्ट्रपति सदिर जापारोव और आर्मेनिया के प्रधानमंत्री निकोल पशिन्यान के साथ द्विपक्षीय बैठकें की हैं। इन बैठकों में द्विपक्षीय संबंधों, व्यापार, क्षेत्रीय सुरक्षा और साझा हितों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई।
बिश्केक में आयोजित यह SCO शिखर सम्मेलन भारत के लिए मध्य एशिया के साथ संबंधों को मजबूत करने और सुरक्षा, व्यापार तथा कनेक्टिविटी के मुद्दों पर अपनी कूटनीतिक प्राथमिकताएं रखने का महत्वपूर्ण मंच माना जा रहा है।
Hashtags: #WorldInternational #Bhopal #Desksource #26व #Sco #एनएन #DeskSource #टवर #आईट #सहय