सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल / नई दिल्ली : फिनटेक कंपनी पेटीएम (वन97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड) के शेयरों में 13 अगस्त को जबरदस्त तेजी देखने को मिली। दरअसल, 12 अगस्त की देर रात रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया) ने कंपनी को ऑनलाइन पेमेंट एग्रीगेटर के रूप में काम करने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी और नए मर्चेंट्स को जोड़ने पर लगी रोक हटा दी। इस खबर के बाद निवेशकों का भरोसा बढ़ा और शेयर 52 सप्ताह के उच्चतम स्तर पर पहुंच गए।
बुधवार सुबह पेटीएम का शेयर 1,150 रुपये पर खुला और शुरुआती कारोबार में 6% उछलकर 1,187 रुपये के स्तर तक पहुंच गया। इस उछाल के साथ ब्रोकरेज हाउस और मार्केट एनालिस्ट्स ने भी कंपनी के भविष्य को लेकर सकारात्मक राय दी है।
19 एनालिस्ट्स में से 10 ने ‘बाय’ रेटिंग दी है, जबकि कई ने 1,300 रुपये से 1,500 रुपये तक का टारगेट प्राइस तय किया है। उनका मानना है कि आरबीआई की मंजूरी से पेटीएम के पेमेंट बिजनेस में तेजी आएगी और मर्चेंट बेस बढ़ने के साथ राजस्व में सुधार होगा।
मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि निवेशकों को लंबी अवधि के लिए शेयर में बने रहना चाहिए, क्योंकि फिनटेक सेक्टर में ग्रोथ के बड़े अवसर हैं। हालांकि, कुछ विशेषज्ञों ने सावधानी बरतने की सलाह दी है और कहा है कि निवेश से पहले रिस्क प्रोफाइल और मार्केट उतार-चढ़ाव पर नजर रखना जरूरी है।
#पेटीएम #शेयरबाजार #आरबीआई #निवेश