सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : दवा लेते समय लोग अक्सर इस बात पर ध्यान नहीं देते कि गोली के साथ कितना पानी पीना चाहिए। विशेषज्ञों के अनुसार, दवा को पर्याप्त पानी के साथ लेना जरूरी है, क्योंकि इससे गोली आसानी से निगलने और भोजन नली से पेट तक पहुंचने में मदद मिलती है। बहुत कम पानी के साथ दवा लेने पर कुछ गोलियां गले या भोजन नली में चिपक सकती हैं और जलन या अन्य परेशानी पैदा कर सकती हैं।
गाजियाबाद के एमएमजी अस्पताल के फार्मासिस्ट नरेंद्र शर्मा के अनुसार, सामान्य तौर पर दवा सादे पानी के साथ लेना बेहतर होता है। चाय, दूध, जूस या अन्य पेय के साथ दवा लेने से बचना चाहिए, जब तक डॉक्टर या दवा के निर्देश में इसकी अनुमति न दी गई हो। कुछ दवाओं के साथ भोजन और पेय पदार्थ उनकी अवशोषण प्रक्रिया को प्रभावित कर सकते हैं।
विशेषज्ञों के मुताबिक, अधिकांश दवाओं के लिए कम से कम आधा गिलास पानी उपयोगी माना जाता है, जबकि कुछ दवाओं के लिए पूरा गिलास पानी जरूरी हो सकता है। इसलिए दवा के लेबल पर दिए निर्देशों का पालन करना चाहिए। दवा खाने के तुरंत बाद लेटना भी कुछ दवाओं के मामले में परेशानी बढ़ा सकता है। ऐसी स्थिति में कम से कम कुछ समय तक सीधे बैठना या खड़े रहना बेहतर होता है।
Hashtags: #Health #Bhopal #Desksource #समय #एनएन #टवर #DeskSource #आईट #इसस #गलन