सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : श्री पशुपतिनाथ नेपाली समाज मंदिर गोविन्दपुरा में प्रात 8 बजे 300 से अधिक कावड़ियों एवं स्थानीय जनता ने मां नर्मदा के जल एवं दूध से भगवान पशुपतिनाथ का अभिषेक किया। अभिषेक के दौरान कार्यपालक निदेशक, भेल पी. के. उपाध्याय, पार्षद अशोक वाणी, श्री महेश मालवीय सहित समाज के पदाधिकारी, पूर्व पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।


समाज के अध्यक्ष लोकमणी घिमिरे एवं महामंत्री सुरेश पाण्डे ने बताया कि नेपाली समाज के 300 से अधिक कावंड़ यात्री बुधनी घाट, नर्मदापुरम से कांवड़ लेकर बोल बम और श्री पशुपतिनाथ भगवान के जयकारों के साथ रवाना होकर रास्ते में रात्रि विश्राम के बाद भोपाल के गणेश मंदिर, हबीबगंज पहुचंने पर समाज के पदाधिकारियों और गणमान्य व्यक्तियों द्वारा अगुवानी कर स्वागत किया गया। यह कावड़ यात्रा विभिन्न रास्तों से होते हुए पशुपतिनाथ मंदिर पहुंची। कावड़ यात्रियों द्वारा लाये गये नर्मदा जल तथा दूध से भगवान भोलेनाथ का अभिषेक किया गया।

#पशुपतिनाथमंदिर #कांवड़यात्रा #भोपालसमाचार #धार्मिकअनुष्ठान #नर्मदाजलअभिषेक