सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल / नई दिल्ली : संसद के मानसून सत्र की शुरुआत से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को मीडिया को संबोधित किया और “ऑपरेशन सिंदूर” की सफलता की घोषणा की। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना ने महज 22 मिनट में आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया, जो देश की सैन्य क्षमता और “मेड इन इंडिया” रक्षा शक्ति का प्रमाण है।
प्रधानमंत्री ने बताया कि सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत 100% लक्ष्य हासिल किया। उन्होंने इसे देश की स्वदेशी सैन्य तकनीक की विजय बताते हुए कहा, “दुनिया में मेड इन इंडिया सैन्यशक्ति के प्रति आकर्षण तेजी से बढ़ रहा है।”
पीएम मोदी ने देश में सिकुड़ते नक्सलवाद-माओवाद के दायरे पर भी चर्चा की और कहा कि “बम-बंदूक के आगे देश का संविधान विजयी हो रहा है।” उन्होंने रेड कॉरिडोर को ग्रीन कॉरिडोर में बदलने की दिशा में हो रहे बदलाव को राष्ट्र की उपलब्धि बताया।
प्रधानमंत्री ने भारतीय एस्ट्रोनॉट शुभांशु को भी बधाई दी, जिन्होंने पहली बार इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पर तिरंगा फहराया।
वहीं, आर्थिक मोर्चे पर भी उन्होंने संतोष जताते हुए कहा कि भारत आज तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर है।
उन्होंने इस मानसून सत्र को “राष्ट्रगौरव और विजयोत्सव” का प्रतीक बताते हुए कहा कि संसद की एकजुटता देशवासियों को नई प्रेरणा देगी और नवाचार को मजबूती मिलेगी।
#संसद_सत्र #ऑपरेशन_सिंदूर #पीएम_मोदी #भारतीय_सेना #सैन्य_पराक्रम #भारत_की_संप्रभुता #मेड_इन_इंडिया_डिफेंस