सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : अफगानिस्तान के कुनार और हेलमंद प्रांत में पाकिस्तानी विमानों की एयरस्ट्राइक की खबर सामने आई है। अफगानिस्तान के प्रवक्ता जबिहुल्लाह मुजाहिद के अनुसार, दोनों इलाकों में नागरिक घरों को निशाना बनाकर की गई बमबारी में महिलाओं और बच्चों समेत नौ लोगों की मौत हुई, जबकि 11 लोग घायल हुए हैं। हमलों में तीन घरों के तबाह होने की भी जानकारी दी गई है।

स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक, कुनार के शेल्टन जिले की चोगाम घाटी में गुरुवार तड़के करीब तीन बजे एक नागरिक के घर पर हमला हुआ। स्थानीय सूत्रों के हवाले से बताया गया कि इस घटना में पांच लोगों की मौत हुई और तीन अन्य घायल हुए। रिपोर्ट में मृतकों में अधिकतर बच्चों के शामिल होने की बात कही गई है।

इसके अलावा हेलमंद के गरमसिर जिले के सफर इलाके में भी नागरिक घरों पर हवाई हमले का दावा किया गया। अफगानिस्तान के प्रवक्ता ने इन घटनाओं की निंदा करते हुए इन्हें आक्रामक कार्रवाई और अपराध बताया। उन्होंने कहा कि ऐसे हमले अंतरराष्ट्रीय सिद्धांतों का उल्लंघन हैं। ताजा घटनाओं के बाद अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ने की आशंका है। घटनास्थल पर राहतकर्मियों ने मलबे से लोगों को निकालने और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाने किया।


Hashtags: #WorldInternational #Bhopal #Desksource #अफग #एयरस #एनएन #DeskSource #टवर #आईट #खबर