सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : पहलगाम और लाल किला ब्लास्ट की घटनाओं को लेकर देश की सुरक्षा व्यवस्था पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। इन दोनों आतंकी हमलों के संदर्भ में केंद्रीय गृहमंत्री ने संसद और मीडिया के माध्यम से बड़ा बयान दिया है। गृहमंत्री ने स्पष्ट किया कि आतंकी गतिविधियों से निपटने के लिए केंद्र सरकार अब एक सेंट्रलाइज्ड एटीएस (Anti-Terror Squad) ग्रिड बनाने की दिशा में तेजी से काम कर रही है।
गृहमंत्री के अनुसार, अब तक राज्यों की एटीएस और केंद्रीय एजेंसियां अलग-अलग स्तर पर काम करती रही हैं, जिससे कई बार सूचनाओं के आदान-प्रदान में देरी होती है। नई सेंट्रलाइज ATS ग्रिड के माध्यम से देशभर की सुरक्षा एजेंसियों को एक साझा प्लेटफॉर्म पर जोड़ा जाएगा, ताकि आतंकी नेटवर्क पर समय रहते कार्रवाई की जा सके।
उन्होंने कहा कि पहलगाम और लाल किला ब्लास्ट जैसी घटनाएं यह साबित करती हैं कि आतंकवाद अब सिर्फ सीमावर्ती इलाकों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि देश के महत्वपूर्ण और संवेदनशील स्थलों को निशाना बनाया जा रहा है। इस चुनौती से निपटने के लिए टेक्नोलॉजी, इंटेलिजेंस शेयरिंग और तेज रिस्पॉन्स सिस्टम को मजबूत करना बेहद जरूरी है।
सरकार का दावा है कि सेंट्रलाइज ATS ग्रिड बनने से आतंकियों की पहचान, फंडिंग ट्रैकिंग और स्लीपर सेल्स पर कार्रवाई और अधिक प्रभावी होगी। गृहमंत्री ने यह भी भरोसा दिलाया कि देश की आंतरिक सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति जारी रहेगी।