सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : राजधानी भोपाल के कोलार रोड़ स्थित एलएनसीटी यूनिवर्सिटी में आयोजित जॉब फेयर-5 ने फार्मेसी के विद्यार्थियों को उद्योग जगत से जुड़ने का अवसर दिया। 4 जुलाई 2026 को हुए इस आयोजन में 125 से अधिक छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण कराया और विभिन्न कंपनियों ने रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए। यह आयोजन यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ फार्मेसी और स्कूल ऑफ फार्मास्युटिकल साइंसेज़ की पहल पर आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य डी.फार्म., बी.फार्म. और एम.फार्म. के विद्यार्थियों को करियर की शुरुआत के लिए उपयुक्त प्लेटफॉर्म देना रहा।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. संजय जैन शामिल हुए। वे मध्य प्रदेश स्टेट फार्मेसी काउंसिल के अध्यक्ष, पीसीआई, नई दिल्ली की सेंट्रल काउंसिल के सदस्य और आईपीए, मध्य प्रदेश के अध्यक्ष

आयोजन का नेतृत्व और समन्वय

जॉब फेयर-5 का नेतृत्व डॉ. ए.के. सिंघई, निदेशक, स्कूल ऑफ फार्मेसी एवं डीन अकादमिक्स, एलएनसीटी यूनिवर्सिटी ने किया। कार्यक्रम को डॉ. जे.पी. राय, प्राचार्य, स्कूल ऑफ फार्मास्युटिकल साइंसेज़ का मार्गदर्शन मिला। आयोजन के समन्वय की जिम्मेदारी सुश्री स्टेफी थॉमस, सहायक प्राध्यापक एवं टीपीओ एवं प्रदीप कुमार यादव, एसोसिएट प्रोफेसर ने संभाली।

इन संस्थानों ने भर्ती प्रक्रिया में लिया हिस्सा

जॉब फेयर-5 में कई प्रतिष्ठित संस्थानों ने भाग लेकर विद्यार्थियों के लिए रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए। इनमें शामिल हैं बायोमेडिका (इंदौर), विटामैक्स हेल्थकेयर (इंदौर), पार्क बेंज़ लैबोरेटरीज़ (मंडीदीप), ट्रोइका फार्मास्यूटिकल्स (भोपाल), एसपीएस हॉस्पिटल (नीलबड़), स्कैन लैब (भोपाल), पीबीआरआई लैब (भोपाल)

विद्यार्थियों को मिला करियर की शुरुआत का अवसर

यूनिवर्सिटी के अनुसार, 125 से अधिक विद्यार्थियों की भागीदारी के साथ आयोजित जॉब फेयर-5 ने फार्मेसी के छात्रों को रोजगार क्षेत्र से जुड़ने और अपने पेशेवर सफर की शुरुआत करने का अवसर प्रदान किया। यूनिवर्सिटी का उद्देश्य विद्यार्थियों को शैक्षणिक शिक्षा के साथ बेहतर करियर अवसरों से भी जोड़ना है।


Hashtags: #MadhyaPradeshState #Bhopal #Desksource #एलएनस #125 #एनएन #DeskSource #टवर #आईट #जगत