सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : स्मार्टफोन ब्रांड ओप्पो भारतीय बाजार में धमाकेदार वापसी करने जा रहा है। कंपनी 15 सितंबर को अपनी ओप्पो F31 सीरीज लॉन्च करने वाली है जिसमें तीन नए मॉडल शामिल होंगे – ओप्पो F31 5G, ओप्पो F31 Pro 5G और ओप्पो F31 Pro+ 5G। यह सीरीज खासतौर पर पावरफुल बैटरी और कैमरा फीचर्स के कारण चर्चा में है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, इन स्मार्टफोन्स में 7,000mAh की दमदार बैटरी दी जाएगी, जो लंबी बैकअप क्षमता के साथ यूजर्स को लगातार इस्तेमाल का अनुभव देगी। साथ ही इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा और वॉटरप्रूफ डिजाइन दिया गया है, जो इस फोन को प्रीमियम फील प्रदान करेगा।
कंपनी ने जानकारी दी है कि ओप्पो F31 सीरीज की लॉन्चिंग 15 सितंबर 2025 को दोपहर 12 बजे IST पर होगी। लॉन्च इवेंट को कंपनी अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीम करेगी।
कीमत की बात करें तो यह सीरीज मिड-रेंज प्राइस सेगमेंट में उतारी जाएगी। उम्मीद है कि इनकी कीमत ₹20,000 से ₹35,000 के बीच होगी। यह सीरीज मार्च 2025 में लॉन्च हुई ओप्पो F29 सीरीज का अपग्रेड वर्जन होगी, जिसे ग्राहकों ने काफी पसंद किया था।
गैजेट एक्सपर्ट्स का मानना है कि दमदार बैटरी, शानदार कैमरा और वॉटरप्रूफ फीचर के चलते यह फोन सीरीज बाजार में बड़ी सफलता हासिल कर सकती है।
#OppoF31 #ओप्पो5Gफोन #स्मार्टफोनलॉन्च #टेकन्यूज #मोबाइलअपडेट