सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री नुसरत भरूचा बाली में हुए हादसे के बाद एयर एंबुलेंस से मुंबई लौट आई हैं। मुंबई पहुंचने के बाद उन्हें स्ट्रेचर पर अस्पताल ले जाते हुए एक वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में नुसरत के साथ उनके परिवार के सदस्य और दोस्त भी नजर आ रहे हैं।

नुसरत की टीम के मुताबिक, अभिनेत्री बाली में काम और छुट्टियों के सिलसिले में गई थीं। इसी दौरान वह एक हादसे का शिकार हो गईं, जिसमें उनकी रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर हुआ। हादसे के बाद उन्हें बाली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज किया गया।

इसके बाद बेहतर चिकित्सा सुविधा के लिए उन्हें एयर एंबुलेंस से मुंबई लाने की व्यवस्था की गई। मुंबई के अस्पताल में उनकी रीढ़ की हड्डी की सर्जरी की जाएगी। उनकी टीम ने बताया है कि चोट की गंभीरता और सर्जरी को देखते हुए अभिनेत्री को स्वस्थ होने के लिए पर्याप्त समय की जरूरत होगी।

सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में नुसरत स्ट्रेचर पर लेटी दिखाई दे रही हैं और परिवार तथा मेडिकल स्टाफ उन्हें अस्पताल के अंदर ले जाते नजर आ रहे हैं। अभिनेत्री की टीम ने लोगों से उनकी निजता का सम्मान करने और उन्हें इलाज तथा स्वास्थ्य लाभ पर ध्यान देने का समय देने की अपील की है।


Hashtags: #EntertainmentBollywood #Bhopal #Desksource #सरत #एनएन #टवर #DeskSource #आईट #एयर #यरल