सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : 8 से 12 दिसंबर तक होंगी परीक्षाएं राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने स्वयम जुलाई 2026 सत्र की परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी कर दिया है। आधिकारिक सूचना के अनुसार, परीक्षाएं 8 दिसंबर से 12 दिसंबर 2026 तक आयोजित की जाएंगी। यह परीक्षा स्वयम-17 जुलाई सत्र के अंतर्गत देशभर में आयोजित होगी।

662 पाठ्यक्रमों की होगी परीक्षा

एनटीए को जुलाई 2026 सत्र के 662 पाठ्यक्रमों की परीक्षाएं आयोजित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। स्वयम केंद्र सरकार की ऑनलाइन शिक्षा पहल है, जिसके माध्यम से विद्यार्थी विभिन्न विषयों के पाठ्यक्रमों का अध्ययन कर प्रमाणपत्र प्राप्त कर सकते हैं।

13 और 14 दिसंबर आरक्षित दिन

परीक्षा कार्यक्रम में किसी तकनीकी समस्या या अपरिहार्य परिस्थिति से निपटने के लिए 13 और 14 दिसंबर को अतिरिक्त दिन के रूप में रखा गया है। विद्यार्थियों को सलाह दी जाती है कि वे विषयवार परीक्षा तिथि, समय और अन्य निर्देशों के लिए एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी सूचनाएं देखते रहें।


Hashtags: #Education #Bhopal #एनट #वयम #एनएन #टवर #आईट #2026 #शभर #एनटएनज