सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : एक्ट्रेस और डांसर नोरा फतेही एक बार फिर जयपुर पहुंची हैं, जहां वह नेटफ्लिक्स की चर्चित वेब सीरीज ‘द रॉयल्स’ के दूसरे सीजन की शूटिंग में हिस्सा ले रही हैं। सीरीज की शूटिंग सितंबर से राजस्थान में चल रही है और जयपुर के आसपास की रॉयल लोकेशंस को भी कहानी का हिस्सा बनाया जा रहा है। नोरा सीरीज में आयशा धोंडी के किरदार में वापसी कर रही हैं। शूटिंग शुरू होने के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी शूट डायरी की झलकियां भी साझा की थीं। दूसरे सीजन में ईशान खट्टर भी अपने किरदार में लौट रहे हैं। जयपुर में शूटिंग के लिए मूंडोता फोर्ट को प्रमुख लोकेशन के तौर पर इस्तेमाल किए जाने की जानकारी सामने आई है।
वहीं, एक्ट्रेस सेलिना जेटली भी जयपुर में नजर आईं। एयरपोर्ट पर दोनों अभिनेत्रियों की मौजूदगी ने फैंस और पैपराजी का ध्यान खींचा। सेलिना जेटली पिछले कुछ समय से अपनी निजी जिंदगी और सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर भी चर्चा में रही हैं। ‘द रॉयल्स’ के दूसरे सीजन में पुराने कलाकारों के साथ कुछ नए चेहरे भी शामिल किए गए हैं। सीरीज की शूटिंग राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में की जा रही है, जिससे दर्शकों को एक बार फिर शाही परिवेश और राजस्थान की भव्य लोकेशंस देखने को मिलेंगी।
Hashtags: #EntertainmentBollywood #Bhopal #जयप #एनएन #टवर #आईट #आसप #आयश #अपन #नरफतह