सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : अबुजा। नाइजीरिया में सोमवार को एक बड़ा सैन्य विमान हादसा हो गया। नाइजीरियाई वायुसेना का एटीआर-42 विमान दक्षिण-पश्चिमी ओंडो राज्य के इग्बोकोडा इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में 25 यात्री और सात चालक दल के सदस्य समेत कुल 32 लोग सवार थे। नाइजीरियाई राष्ट्रपति बोला टिनुबू ने सभी 32 लोगों की मौत की पुष्टि की है।

जानकारी के मुताबिक विमान बेनिन सिटी से लागोस के लिए नियमित मिशन पर रवाना हुआ था। उड़ान के दौरान करीब सुबह 9 बजे विमान से संपर्क टूट गया। इसके बाद विमान का मलबा इग्बोकोडा में नौसैनिक अड्डे के पास मिला। शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार विमान नदी के नजदीक गिरा था और मलबे का कुछ हिस्सा पानी में मिला।

हादसे के बाद नाइजीरियाई वायुसेना और अन्य आपातकालीन एजेंसियों ने खोज एवं बचाव अभियान शुरू किया। स्थानीय लोगों ने दुर्घटनास्थल के आसपास विमान के मलबे और अन्य अवशेष देखे। राष्ट्रपति टिनुबू ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताते हुए हादसे की गहन जांच के आदेश दिए हैं। नाइजीरियाई सरकार ने इस हादसे के बाद वायुसेना कर्मियों के सम्मान में तीन दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है। अधिकारियों के अनुसार, दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है। मृतकों की पहचान उनके परिवारों को सूचित करने के बाद जारी की जाएगी।


Hashtags: #WorldInternational #Bhopal #एनएन #टवर #आईट #घटन #सदस #रपत #इसक #नइजरय