सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : महान स्वतंत्रता सेनानी भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के अवसर पर 15 नवंबर 2024 को शुरू हुए राष्ट्रव्यापी “जनजातीय गौरव वर्ष” समारोह के दृष्टिगत, निफ्ट भोपाल 08 मई 2025 (गुरुवार) को परिसर के बहुउद्देशीय हॉल में सुबह 10:00 बजे से  “डिजाइन के परिप्रेक्ष्य में जनजातीय कला” नामक एक संगोष्ठी का आयोजन कर रहा है। इस कार्यक्रम में  एक प्रदर्शनी, पैनल चर्चा और प्रश्न-उत्तर सत्र भी शामिल है।

इस संगोष्ठी में अनुभवी शिक्षाविद्, सांस्कृतिक दार्शनिक और स्वदेशी ज्ञान प्रणालियों के पक्ष-समर्थक डॉ. वसंत निर्गुणे ने मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित होने की पुष्टि की है।

#निफ्टभोपाल, #जनजातीयकला, #संगोष्ठी, #भगवानबिरसामुंडा, #कला, #स्वदेशीज्ञान, #जनजातीयगौरववर्ष