सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : निफ्ट भोपाल ने अपने परिसर में तीसरा एलुमनाई मीट भव्य रूप से आयोजित किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य पूर्व छात्रों को उनके शिक्षण संस्थान से पुनः जोड़ना और वर्तमान छात्रों के साथ उनके अनुभव और व्यावसायिक यात्रा साझा करने के लिए एक मंच प्रदान करना था। कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई, जिसमें निदेशक अखिल सहाय, कैंपस एकेडमिक कोऑर्डिनेटर देबज्योति गांगुली, सहायक प्रोफेसर और क्षेत्रीय उद्योग समन्वयक नम्रता सिंह और एबीसी स्टूडियो के संस्थापक अभिजीत बनिक उपस्थित थे। सभा को संबोधित करते हुए निदेशक अखिल सहाय ने पूर्व छात्रों की उपलब्धियों पर गर्व व्यक्त किया और कहा कि मेरे छात्र मेरा ब्रांड हैं। देबज्योति गांगुली ने इस कार्यक्रम को भावनात्मक घर वापसी बताया, जो जीवन के उस अध्याय को फिर से जीने का अवसर देता है। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण निफ्ट भोपाल की कॉफी टेबल बुक अभिव्यक्ति का विमोचन था, जिसे फैशन कम्युनिकेशन विभाग के छात्रों ने तैयार किया।

इसके बाद कैंपस टू कॉर्पोरेट एंड एंटरप्रेन्योरशिप पर पैनल चर्चा हुई, जिसमें उद्योग और शिक्षा के बीच तालमेल पर जोर दिया गया। वाइल्डक्राफ्ट इंडिया के ब्रांड हेड और पूर्व छात्र राहुल पांडे ने अगली पीढ़ी के लिए डिजाइनिंग विषय पर मास्टरक्लास आयोजित की, जिसमें फैशन रिटेल, नई प्रौद्योगिकियाँ और ब्रांड निर्माण पर विस्तृत जानकारी दी गई। पूर्व छात्रों ने कॉलेज के पुराने दिनों को याद करते हुए कार्यक्रम में भावनात्मक जुड़ाव दर्शाया। सहायक प्रोफेसर रुचिका राज सक्सेना ने कहा कि यह अनुभव पुरानी यादों को ताजा करने वाला रहा समारोह का समापन उद्योग में असाधारण योगदान के लिए इशिता गोयल (बैच 2017, एफ एंड एलए) को एलुमनाई अवार्ड 2026 प्रदान करने के साथ हुआ। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, कविता पाठ और नेटवर्किंग लंच ने कार्यक्रम को सफलतापूर्वक समाप्त किया। इस भव्य आयोजन का नेतृत्व निदेशक अखिल सहाय, देबज्योति गांगुली, नम्रता सिंह और संकाय सदस्य एवं कर्मचारियों ने किया।
#निफ्टभोपाल#एलुमनाईमीट#इकोज़ऑफटाइम#फैशनइंस्टीट्यूट#पूर्वछात्रमिलन#भोपाल#शिक्षा#नेटवर्किंग#डिज़ाइन#विश्वविद्यालयकार्यक्रम