सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : राष्ट्रीय डिज़ाइन संस्थान, मध्यप्रदेश में डिज़ाइन शिविर 4.0 के चौथे संस्करण का शुभारंभ 11 मई 2026 को उत्साहपूर्वक किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं संकाय सदस्यों की सक्रिय सहभागिता रही।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ए. के. सिंह, प्रमुख, मौसम विज्ञान केंद्र, भारतीय मौसम विभाग, भोपाल एवं डॉ. विद्या राकेश, निदेशक, एनआईडी मध्यप्रदेश द्वारा पारंपरिक दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।कार्यशाला के अंतर्गत सोनल वंजारे ने डिज़ाइन एप्रिसिएशन विषय पर एक प्रेरणादायी सत्र आयोजित किया, जिसमें विद्यार्थियों को गतिविधि-आधारित शिक्षण पद्धति के माध्यम से दैनिक जीवन की समस्याओं के सरल एवं स्वदेशी डिज़ाइन समाधान खोजने हेतु प्रेरित किया गया। वहीं एस. ए. राज ने स्केचिंग सत्र का संचालन किया, जिसमें विद्यार्थियों ने विभिन्न वस्तुओं की फ्रीह ड्रॉइंग का अभ्यास किया।

एनआईडी मध्यप्रदेश ने इस अवसर पर गर्व व्यक्त किया कि डिज़ाइन शिविर 4.0 युवा विद्यार्थियों की रचनात्मक एवं नवाचारी डिज़ाइन यात्रा की शुरुआत का माध्यम बन रहा है। यह कार्यशाला 11 से 15 मई 2026 तक आयोजित की जा रही है।