ITDC India e-Press / Agencies

सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस  /   आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल  /   नई दिल्ली  :   नेपाल के बिजनेस टाइकून बिनोद चौधरी को देश का इकलौता अरबपति कहा जाता है। चौधरी नेपाल के सबसे प्रभावशाली और धनी कारोबारी हैं, जिनकी संपत्ति और व्यवसायों का दायरा अदाणी या मुकेश अंबानी जैसी बहुराष्ट्रीय कंपनियों से तुलना किया जाता है। बिनोद चौधरी चौधरी ग्रुप (सीजी कॉर्प ग्लोबल) के चेयरमैन हैं और उनकी फर्म लगभग 12 अलग-अलग सेक्टर में सक्रिय है।

चौधरी ग्रुप के तहत बैंकिंग, होटल मैनेजमेंट, एफएमसीजी, ऊर्जा, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा और अन्य कई क्षेत्रों में कारोबार होता है। कुल मिलाकर बिनोद चौधरी 136 कंपनियों के मालिक हैं। इनकी कंपनियों ने नेपाल ही नहीं, बल्कि कई अन्य देशों में भी कारोबार स्थापित किया है।

बिनोद चौधरी न केवल व्यवसाय में बल्कि राजनीति और सामाजिक क्षेत्रों में भी सक्रिय हैं। उनका फोकस सिर्फ मुनाफे पर नहीं, बल्कि रोजगार सृजन और समाज के लिए योगदान पर भी है। उनकी फर्म सीजी कॉर्प ग्लोबल)  ने अंतर्राष्ट्रीय बाजार में अपनी पहचान बनाई है और नेपाल के कारोबार को वैश्विक स्तर पर मजबूत किया है।

विशेषज्ञ मानते हैं कि बिनोद चौधरी का बिजनेस मॉडल लचीलापन और विविधीकरण पर आधारित है, जिससे उनकी कंपनियों को विभिन्न आर्थिक परिस्थितियों में भी लाभ होता है। बैंकिंग से लेकर होटल, एफएमसीजी और एनर्जी सेक्टर तक फैले उनके व्यवसाय उन्हें नेपाल का सबसे धनी और प्रभावशाली उद्योगपति बनाते हैं।

बिनोद चौधरी के इस व्यवसायिक साम्राज्य ने उन्हें नेपाल का ‘मुकेश अंबानी’ कहे जाने का गौरव दिलाया है।

#बिनोदचौधरी #नेपालअरबपति #CGCorpGlobal #नेपालबिजनेस