सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : पटना/लखनऊ। नेपाल में हुई भारी बारिश के बाद नदियों में बढ़े जलप्रवाह ने बिहार और उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ा दिया है। गंडक और नारायणी नदी के बढ़ते जलस्तर से सीमावर्ती क्षेत्रों में पानी फैलने लगा है और कई गांवों में जनजीवन प्रभावित हुआ है।

बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले में गंडक नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ा है। वाल्मीकिनगर बैराज से भारी मात्रा में पानी छोड़े जाने के बाद बगहा और आसपास के निचले इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति बनी है। प्रशासन ने संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा दी है और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में नारायणी नदी के तटबंध में टूटने से आसपास के गांवों की ओर पानी बढ़ा। प्रभावित इलाकों में लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी गई है। बचाव कार्य के लिए एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमों को भी सक्रिय किया गया है।

लखीमपुर खीरी के पलिया क्षेत्र में भी नेपाल से आए पानी के कारण शारदा नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। कई गांवों में पानी घुस गया है और कुछ स्थानों पर घरों तथा संपर्क मार्गों पर भी जलभराव की स्थिति बनी हुई है। नदी के कटाव से कई घरों को नुकसान पहुंचने की खबर है। प्रशासन की ओर से निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने और जरूरत पड़ने पर सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी गई है। जलस्तर और तटबंधों की स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।


Hashtags: #NationalIndia #Bhopal #Desksource #जलमग #एनएन #टवर #DeskSource #आईट #पटन #लखनऊ