सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : नई दिल्ली। नीट-यूजी परीक्षा की व्यवस्था में बड़े बदलाव की तैयारी चल रही है। शिक्षा मंत्रालय देशभर में ऐसा कंप्यूटर आधारित परीक्षा ढांचा तैयार करने पर काम कर रहा है, जिससे भविष्य में नीट जैसी बड़ी प्रवेश परीक्षाएं ऑनलाइन माध्यम से आयोजित की जा सकें। अभी नीट-यूजी पेन-पेपर माध्यम से आयोजित होती है।

यह तैयारी नीट-यूजी 2026 में सामने आए प्रश्नपत्र लीक मामले के बाद परीक्षा व्यवस्था को अधिक सुरक्षित बनाने की कवायद के बीच हो रही है। केंद्रीय जांच ब्यूरो ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच की और कई आरोपितों को गिरफ्तार किया है। सरकारी जांच के अनुसार प्रश्नपत्र से जुड़े कुछ सवाल परीक्षा से पहले कथित तौर पर लीक हुए थे।

शिक्षा मंत्रालय की योजना केवल नीट तक सीमित नहीं है। देशभर में सुरक्षित और समान मानकों वाले कंप्यूटर आधारित परीक्षा केंद्रों का नेटवर्क तैयार करने पर विचार किया जा रहा है। इसमें परीक्षा केंद्रों की उपलब्धता, कंप्यूटर सुरक्षा, तकनीकी सुविधाओं और ग्रामीण क्षेत्रों में उम्मीदवारों की पहुंच जैसे मुद्दों को ध्यान में रखा जा रहा है।

हालांकि, नीट को निश्चित रूप से कब से सीबीटी मोड में कराया जाएगा, इस पर अभी अंतिम फैसला नहीं हुआ है। परीक्षा सुधारों को लेकर नंदन नीलेकणि की अध्यक्षता वाली उच्चस्तरीय कार्यबल की सिफारिशों का भी इंतजार किया जा रहा है। अंतिम परीक्षा प्रारूप और तारीख की पुष्टि राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी की आधिकारिक सूचना से ही होगी।


Hashtags: #Education #Bhopal #Desksource #बदल #एनएन #टवर #DeskSource #आईट #यवस #शभर