सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : दुनिया की टॉप 5 बड़ी परीक्षाओं में NEET UG, जानें कितने छात्र

नई दिल्ली। भारत की राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा-स्नातक यानी नीट यूजी दुनिया की सबसे बड़ी परीक्षाओं में शामिल हो गई है। भारतीय स्टेट बैंक की हालिया शोध रिपोर्ट के मुताबिक, आवेदन संख्या के आधार पर नीट यूजी को दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी परीक्षा बताया गया है। इसमें हर साल करीब 25 लाख आवेदन आते हैं।

रिपोर्ट के अनुसार, इस सूची में चीन की गाओकाओ परीक्षा पहले स्थान पर है, जिसमें करीब 1.29 करोड़ आवेदन आते हैं। ब्राजील की ईएनईएम करीब 48 लाख आवेदनों के साथ दूसरे स्थान पर है। चीन की केंद्रीय सिविल सेवा परीक्षा, जिसे गुओकाओ कहा जाता है, करीब 37 लाख आवेदनों के साथ तीसरे स्थान पर है। चीन की राष्ट्रीय मास्टर प्रवेश परीक्षा करीब 34 लाख आवेदनों के साथ चौथे स्थान पर है।

इसके बाद भारत की नीट यूजी करीब 25 लाख आवेदनों के साथ पांचवें स्थान पर है। तुर्किये की वाईकेएस परीक्षा में करीब 24 लाख, नाइजीरिया की यूटीएमई में करीब 22 लाख और अमेरिका की सैट परीक्षा में करीब 20 लाख आवेदन दर्ज किए जाते हैं।

नीट यूजी 2026 में 22,79,743 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था, जबकि करीब 19,99,895 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए और 11,21,185 उम्मीदवार उत्तीर्ण हुए। इस वर्ष परीक्षा 21 जून को आयोजित की गई थी।

रिपोर्ट में भारत की अन्य बड़ी परीक्षाओं का भी उल्लेख किया गया है। संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा में करीब 12 लाख, जेईई मेन में करीब 10 लाख और विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा में करीब 8 लाख आवेदन आते हैं।


Hashtags: #Education #Bhopal #Desksource #Neet #एनएन #टवर #DeskSource #आईट #सबस #इसम