वेलिंग्टन । न्यूजीलैंड के अनुभवी ऑलराउंडर जेम्स नीशम का करियर समाप्त होने की ओर है। नीशम को इसी कारण न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने केंद्रीय अनुबंध में भी जगह नहीं मिली है। बोर्ड ने 2022-23 के लिए शामिल खिलाड़ियों में नीशम की जगह पर ऑलराउंडर माइकल ब्रेसवेल को पहली बार शामिल किया गया है। नीशम को बाहर किये जाने का कारण पिछले काफी समय से उनका टीम से बाहर रहना माना जा रहा है।

नीशम ने अपना अंतिम टेस्ट मैच 2017 में खेला था। उन्होंने पिछले एक साल में केवल 9 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। इस दौरान उनका प्रदर्शन भी अच्छा नहीं रहा।ब्रेसवेल ने इसी साल मार्च में नीदरलैंड्स के खिलाफ अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर की शुरुआत की थी।