नई दिल्ली । ऑलंपिक स्वर्ण पदक विजेता भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने यूट्यूब शॉट्र्स पर अपने प्रशंसकों को एक नया चैलेंज दिया है। इसमें उनके प्रशंसक भाला फेंकने से पहले के नीरज के रन-अप की नकल करते हुए अपने वीडियो बनाकर ‘हैशटैग जैव रन’ ट्रेंड में यूट्यूब पर डाल सकते हैं। गौरतलब है कि अपने नये यूट्यूब शॉट्र्स वीडियो में नीरज प्रशंसकों को वास्तविक दुनिया की विभिन्न स्थितियों में ‘जैव रन’ करना सिखा रहे हैं।
अब प्रशंसक सीधे मोबाइल ऐप से 15 सेकंड का एक यूट्यूब शॉर्ट वीडियों बना सकते हैं और इस चैलेंज में शामिल हो सकते हैं। इस चैलेंज का हिस्सा बनने के लिए प्रशंसकों को ‘लेट्स नाचो’ गाने के साथ हैशटैग जैवरन और ‘हैशटैग यूट्यूब शॉट्र्स’ का उपयोग करना होगा। इस चैलेंज के कुछ विजेताओं को नीरज से मिलने का अवसर भी मिलेगा।
जैव रन चैलेंज की रिलीज पर नीरज ने कहा, ‘यूट्यूब ने मेरी आंखों के सामने दुनिया के सर्वश्रेष्ठ भाला फेंकने वालों को लाने में मदद की, और मुझे उनसे सीखने का मौका दिया। यही कारण है कि यूट्यूब पर मेरा अपना चैनल है जो मेरे लिये एक विशेष उपलब्धि है और मैं इसके माध्यम से युवाओं को प्रेरित करना चाहता हूं। उन्होंने कहा, ‘मैं जैवरन चैलेंज के ज़रिये दर्शकों को अपने सपनों के पीछे दौड़ने के लिये प्रेरित करना चाहता हूं।’ साथ ही कहा कि इससे मुझे अपने प्रशंसकों से बात करने का अच्छा अवसर भी मिला है।