सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : राष्ट्रीय विज्ञान संग्रहालय परिषद एनसीएसएम, भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के अंतर्गत एक स्वायत्त विज्ञान संस्थान है, जिसकी स्थापना 4 अप्रैल 1978 को की गई थी। वर्तमान में यह देशभर में विज्ञान केन्द्रों एवं संग्रहालयों के माध्यम से विज्ञान के प्रसार एवं लोकप्रियकरण के लिए कार्यरत है। इसी क्रम में एनसीएसएम के 49वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आंचलिक विज्ञान केन्द्र, भोपाल में विभिन्न रोचक एवं ज्ञानवर्धक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आगंतुकों के लिए रा.वि.सं.प. फिल्म शो, विज्ञान शो, डे-टाइम आकाश अवलोकन कार्यक्रम तथा चलते-चलते विज्ञान प्रश्नोत्तरी आयोजित किए गए।

इन गतिविधियों के माध्यम से आगंतुकों, विशेषकर विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति जिज्ञासा एवं रुचि को प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों एवं आम नागरिकों ने भाग लेकर उत्साहपूर्वक सहभागिता की तथा कार्यक्रम को सफल बनाया। आंचलिक विज्ञान केन्द्र, भोपाल इस प्रकार के कार्यक्रमों के माध्यम से विज्ञान के प्रसार एवं जनजागरूकता के लिए निरंतर प्रयासरत है।
#NCSM #स्थापनादिवस #भोपाल #विज्ञानकेंद्र #विज्ञानशिक्षा #नवाचार #बच्चोंकेलिएविज्ञान