सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : भाभा विश्वविद्यालय के अंतर्गत भाभा कॉलेज ऑफ डेंटल साइंसेज के पब्लिक हेल्थ डेंटिस्ट्री विभाग के डॉ. अभिषेक गुप्ता एवं ओरल मेडिसिन एंड रेडियोलॉजी विभाग की डॉ. रश्मि इक्का ने मौलाना आजाद इंस्टीट्यूट ऑफ डेंटल साइंसेज , नई दिल्ली स्थित नेशनल रिसोर्स सेंटर फॉर ओरल हेल्थ द्वारा आयोजित राष्ट्रीय स्तर के तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम को सफलतापूर्वक पूर्ण किया है।
यह प्रशिक्षण कार्यक्रम देश भर के स्वास्थ्य पेशेवरों के लिए आयोजित किया गया था, जिसका उद्देश्य दंत चिकित्सा पेशेवरों में तंबाकू नियंत्रण के क्षेत्र में कौशल विकास और जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से एक राष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षण एवं क्षमता निर्माण (ट्रेनिंग एंड कैपेसिटी बिल्डिंग) कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।
इस उपलब्धि पर डॉ. अभिषेक गुप्ता ने कहा कि इस प्रकार के राष्ट्रीय कार्यक्रमों में भागीदारी से संकाय सदस्यों के ज्ञान में वृद्धि होती है, जिसका सीधा लाभ छात्रों को मिलता है। इस प्रशिक्षण से प्राप्त ज्ञान और अनुभव को वे अपने शिक्षण और शोध कार्य में शामिल करेंगे, साथ ही राज्य में मौखिक स्वास्थ्य के स्तर को सुधारने के लिए इसे एक मिशन के रूप में आगे बढ़ाएंगे।
माना जा रहा है कि ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम देश में मौखिक स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने और राष्ट्रीय स्वास्थ्य नीति के लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होंगे।

#राष्ट्रीयप्रशिक्षण #तीनदिवसीयप्रशिक्षण #सफलसमापन #प्रशिक्षणकार्यक्रम