सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : नेशनल एग्रीकल्चरल साईंस कॉम्प्लेक्स में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान जी की लिखी पुस्तक जो कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ के उनके अनुभवों को साझा करती है अपनापन के विमोचन कार्यक्रम में मध्यप्रदेश की भरतनाट्यम अभ्यासकर्ता एवं अभिनेत्री तनिष्का हतवलने को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में भारत के पूर्व उपराष्ट्रपति माननीय एम वेंकैया नायडू भारत के पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवगौड़ा सहित मध्यप्रदेश एवं अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री केंद्रीय मंत्री सांसद एवं विधायक मौजूद रहे।
तनिष्का मध्यप्रदेश की उभरती शास्त्रीय नृत्यांगना एवं अभिनेत्री हैं जिन्होंने राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय मंचो पर भरतनाट्यम नृत्य की प्रस्तुति एवं अपनी अभिनय प्रतिभा से गहरी प्रशंसा बटोरी है। उनकी कलात्मक यात्रा एवं परंपरागत अभ्यास पर बनी डाक्यूमेंट्री फिल्म तनिष्का ने कई राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में अपनी जगह बनाई। इस फिल्म के निर्देशक सुदीप सोहनी है जिन्होंने बिना किसी स्क्रिप्ट के तनिष्का की दैनिक दिनचर्या अभ्यास एवं प्रस्तुतियों को तीन वर्षों तक कैमरे में कैद किया।

तनिष्का ने बॉलीवुड फिल्म सर मैडम सरपंच में भी सीमा बिस्वास के साथ अहम किरदार निभाया और अपने अभिनय से प्रशंसा बटोरी।
रंगमंच में भी तनिष्का ने सौरभ अनंत के निर्देशन में कई नाटक किए जिसमें प्रमुखता से तोत्तो चान के देशभर में लगभग 67 मंचन हुए।
तनिष्का हतवलने को वर्ष 2020 में मध्य प्रदेश राज्य बालश्री पुरस्कार प्राप्त हुआ। साथ ही अहिल्या सम्मान नृत्य किशोरी बाल नर्तकी नृत्य रत्न आदि जैसे कई प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है।
हाल ही में तनिष्का ने कर्नाटक के उडुपी जिले में स्थित कोल्लूर मूकाम्बिका मंदिर केरल में गौ सेवा को समर्पित परंपरा विद्यापीठ के बेकल गोकुलम उत्तर प्रदेश शासन के काशी वंदन (नमो घाट, वाराणसी) एवं खजुराहो अंतर्राष्ट्रीय बाल नृत्य महोत्सव 2026 में अपनी नृत्य प्रस्तुति दी।
#पुस्तकविमोचन #सम्मानसमारोह #कृषिविज्ञान #नेशनलएग्रीकल्चरलसाइंसकॉम्प्लेक्स #नईदिल्ली #कार्यक्रम #शिक्षा #अनुसंधान #भारतीयकृषि #समाचार