सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : उत्तराखंड में घर बसाना चाहते थे नाना पाटेकर

अभिनेता नाना पाटेकर का उत्तराखंड से गहरा जुड़ाव रहा। वर्ष 2022 में मराठी फिल्म की शूटिंग के लिए चमोली के जोशीमठ और नीती घाटी पहुंचे नाना यहां की पहाड़ों की खूबसूरती, शांत वातावरण और स्थानीय लोगों के सरल व्यवहार से बेहद प्रभावित हुए थे। उन्होंने स्थानीय लोगों से बातचीत के दौरान भविष्य में यहां जमीन खरीदकर रहने और मकान बनाने की इच्छा जताई थी। नाना ने जोशीमठ क्षेत्र में करीब नौ दिन बिताए और इस दौरान नीती घाटी, तपोवन तथा लाता जैसे इलाकों में शूटिंग की।

शूटिंग के दौरान उन्होंने स्थानीय रहन-सहन, खान-पान, मौसम और आसपास के तीर्थ एवं पर्यटन स्थलों के बारे में भी जानकारी ली। वह सेना के जवानों से भी मिले और उनके साथ बातचीत की। बाद में देहरादून में तत्कालीन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात के दौरान भी उन्होंने उत्तराखंड में अपना घर बनाने की इच्छा जाहिर की थी।

नाना की उत्तराखंड यात्रा सिर्फ शूटिंग तक सीमित नहीं रही। ऋषिकेश में उन्होंने परमार्थ निकेतन में गंगा आरती में हिस्सा लिया और कहा था कि आरती के बाद उन्हें अपने भीतर बदलाव महसूस हुआ।


Hashtags: #EntertainmentBollywood #Bhopal #एनएन #टवर #आईट #गहर #2022 #वरण #सरल #उततरखड