सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, भोपाल क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा आयोजित एमएसएमई मेगा क्रेडिट आउटरीच अभियान का भव्य आयोजन एसोसिएशन ऑफ ऑल इंडस्ट्रीज़, मंडीदीप में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डी. के. अर्जवानी, जी.एम. (कॉरपोरेट, सीए एवं आईडी) उपस्थित रहे, जबकि भोपाल क्षेत्र के क्षेत्र प्रमुख संजीव कुमार की गरिमामयी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ी।
इस मेगा कार्यक्रम में बड़ी संख्या में एमएसएमई उद्यमियों एवं ग्राहकों ने भाग लेकर आयोजन को सफल बनाया। विशेष अतिथि के रूप में एसोसिएशन ऑफ ऑल इंडस्ट्रीज़ के जनरल सेक्रेटरी नीरज जैन ने कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज की।
बैंक की विभिन्न शाखाओं से शाखा प्रबंधक, तथा क्षेत्रीय कार्यालय से मुख्य प्रबंधक सौरभ मेहता, मैनेजर मनीष बस्तवार, और मार्केटिंग अधिकारी साक्षी श्रीवास्तव भी शिविर में शामिल रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत सर सोराबजी पोचखनवाला की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इसके बाद बैंक द्वारा एमएसएमई उत्पादों की विस्तृत प्रस्तुति दी गई।विशेष अतिथि नीरज जैन ने उद्योग जगत को संबोधित किया, जिसके उपरांत क्षेत्र प्रमुख संजीव कुमार ने एमएसएमई ग्राहकों को बैंक की योजनाओं, सुविधाओं और उनके लाभों के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
इसके पश्चात मुख्य अतिथि डी. के. अर्जवानी ने उपस्थित उद्यमियों से संवाद किया तथा उनकी शंकाओं का समाधान भी किया।
कार्यक्रम के समापन पर लगभग ₹80 करोड़ की राशि के स्वीकृति पत्र ग्राहकों को प्रदान किए गए। इस उपलब्धि ने उद्योग जगत में नई ऊर्जा और सकारात्मकता का संचार किया।
यह आयोजन न सिर्फ बैंक और उद्योग जगत के बीच संबंधों को सुदृढ़ करता है, बल्कि एमएसएमई सेक्टर को वित्तीय सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण गति भी प्रदान करता है

#एमएसएमई #क्रेडिटआउटरीच #व्यापारसमाचार #वित्तीयसहायता #उद्यमशीलता