सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : मध्य प्रदेश भोज (मुक्त) विश्वविद्यालय, भोपाल में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कैंसर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और सरस्वती पूजन से हुई। इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में अपोलो सेज हॉस्पिटल, भोपाल की वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ एवं लेप्रोस्कोपी सर्जन डॉ. अनुपा वालिया लोकवानी उपस्थित हुईं। उनका स्वागत माननीय प्रभारी कुलगुरु रतन सूर्यवंशी ने तुलसी पौधा भेंट कर किया। डॉ. अनुपा ने महिलाओं में होने वाले सर्वाइकल कैंसर और ब्रेस्ट कैंसर के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि समय पर चिकित्सीय जांच और सही जानकारी से इन बीमारियों से बचा जा सकता है। इसके साथ ही महिलाओं को प्रतिदिन 30-35 मिनट व्यायाम करने और संतुलित आहार लेने की सलाह दी। डॉ. अनुपा ने हार्मोनल बदलाव और मेनोपॉज से जुड़ी समस्याओं को व्यायाम के माध्यम से नियंत्रित करने के उपाय भी बताए सर्वाइकल कैंसर के कारणों पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि यह मुख्य रूप से ह्यूमन पेपिलोमावायरस (HPV) के लंबे समय तक संक्रमण से होता है। उन्होंने 9-14 वर्ष की लड़कियों के लिए HPV टीकाकरण और 25-50 वर्ष की महिलाओं के लिए नियमित पैप स्मीयर या HPV जांच कराना आवश्यक बताया। ब्रेस्ट कैंसर के बचाव के लिए उन्होंने मासिक सेल्फ एग्जामिनेशन और परिवार में कैंसर के इतिहास वाले महिलाओं के लिए 1–2 साल में मैमोग्राफी कराना जरूरी बताया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए माननीय प्रभारी कुलगुरु रतन सूर्यवंशी ने मातृशक्ति का सम्मान किया और कहा कि डर बीमारी से बड़ा होता है। उन्होंने युवराज सिंह का उदाहरण देते हुए जीवन में साहस और स्वास्थ्य बनाए रखने का संदेश दिया। कार्यक्रम के आयोजक कुलसचिव सुशील मंडेरिया ने आधुनिक जीवनशैली और शारीरिक श्रम की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। इस कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के अधिकारी और विद्यार्थी उपस्थित रहे, जिनमें सहायक कुल सचिव नितिन सांगले, निदेशक आईटी प्रज्ञा शुक्ला, निदेशक सीका विभा मिश्रा, निदेशक अकादमी नरेंद्र त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारी शामिल थे। कार्यक्रम का सफल संचालन सीका वरिष्ठ सलाहकार निधि रावल गौतम ने किया।
#भोपाल #कैंसर_जागरूकता #स्वास्थ्य #MPBhojUniversity #डॉ_अनुपा_वालिया